चंडीगढ़ मनाली एनएच पर जिला बिलासपुर के कल्लर नामक स्थान पर एक अज्ञात ट्रक ने राहगीर को कुचल डाला l जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई है l प्राप्त जानकारी के अनुसार राहगीर सड़क किनारे चला हुआ था वहीं तीव्र गति से अज्ञात ट्रक स्वारघाट की ओर जा रहा था कि उसने एनएच के किनारे चले हुए व्यक्ति को लापरवाही के चलते कुचल डाला l
घटना के उपरांत आरोपी ट्रक चालक घटनास्थल पर रुकने की अपेक्षा ट्रक सहित स्वारघाट की ओर फरार हो गया l मृतक की शिनाख्त स्थानीय कल्लर गांव क़े 80 वर्षीय निवासी सुखराम पुत्र ज्यूणू राम क़े रूप में हुई है l स्थानीय निवासियों ने घटना के संदर्भ में पुलिस को सूचना दी l वहीं पुलिस ने सूचना मिलने के उपरांत घटनास्थल पर पहुंच मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा है l
इस संदर्भ में डीएसपी राज कुमार ने दूरभाष पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया घटना कि उप निरीक्षक ललित कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना सदर बिलासपुर द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है l वहीं घटनास्थल पर से फरार हुए आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के प्रति सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद ली जाएगी l उन्होंने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर गहराई से घटना का विवरण ले रहे हैं l
