कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचे राजस्थान रॉयलस के खिलाड़ी

rajysthan royals

विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दो टी-20 मैचों को लेकर आज मंगलवार को करीब 2:30 बजे स्पेशल चार्टर विमान के जरिए जयपुर से राजस्थान रॉयल के खिलाड़ी कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचे कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर एचपीसीए के अधिकारियों द्वारा राजस्थान रॉयल के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया वही धौलाधार पर्वत श्रंखला की खूबसूरती को देखकर राजस्थान रॉयल के खिलाड़ी भी खुश हुए और हवाई अड्डे पर ही अपने परिवार के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए | इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजस्थान रॉयल के खिलाड़ियों को हवाई अड्डे से बाहर लाया गया और स्पेशल बसों व कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें धर्मशाला के लिए रवाना कर दिया गया |

बता दे कि कांगड़ा हवाई अड्डे के बाहर क्रिकेट प्रेमियों का भी हजूम लगा रहा जो अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे वही कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने अपने चहेते क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ फोटो लेने की भी कोशिश की, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण किसी भी व्यक्ति को खिलाड़ियों के सुरक्षा घेरे में नही जाने दिए गया जिस कारण क्रिकेट प्रेमियों को भी कहीं न कही मायूसी का सामना करना पड़ा |

वहीं आज शाम को पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शाम 4 बजे धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचेंगे और अपने दो मैचों को लेकर अभ्यास सत्र में भाग लेंगे वही दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ी भी आज शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेंगे वही 19 मई को राजस्थान रॉयल व पंजाब किंग्स के मध्य खेले जाने वाला मैच काफी रोमांचक रहने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमों को पॉइंट टेबल पर बने रहने के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *