कसौली के रंगीन चश्मो के दिवाने हुये देश विदेश के पर्यटक

कसौली के रंगीन चश्मो

कसौली के रंगीन चश्मो के दिवाने देश विदेश के पर्यटक हो रहे है I जी हां, कसौली पर्यटन क्षेत्र मे चश्मो का छोटा सा कारोबारी खुले आसमां के नीचे चश्मे बेचने के लिए कड़ी मेहनत करता है I वहीं शुक्रवार, शनिवार व रविवार को विकेंड पर चश्मे की दुकान पर भारी भीड़ देखी जा सकती है I

कसौली पर्यटन क्षेत्र के ध्यानचन्द चौक के नजदीक कारोबारी अपनी चश्मे की दुकान लगाता है I कसौली के रंगीन चश्मो का 150 रूपये से लेकर तीन सौ रूपये तक फिक्स रेट रखा गया है I आपको बता दे कि चश्मों को महिला व पुरष दोनों ही पंसद कर रहे हैं I चश्मा कारोबारी के दिन मे लगभग सौ चश्मे बिक जाते है I कारोबारी का कहना है कि वह पर्यटको को अच्छे व बेहतरीन किस्म के चश्मे मुहैया करवा रहे है I वहीं पर्यटक चश्मा कारोबारी को अपनी पसंद के चश्मो का आर्डर भी देकर जाते है I

आपको बता दे कि कसौली अपने कई आकर्षणों जैसे केंद्रीय अनुसंधान संस्थान, क्राइस्ट चर्च, कसौली ब्रेवरी और सनसेट पॉइंट के साथ-साथ ट्रेकिंग, खरीदारी और यहां तक ​​कि पैराग्लाइडिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है । यहाँ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक घूमने आते है | वहीं ध्यानचन्द चौक के नजदीक एक कारोबारी अपनी चश्मे की दुकान लगाता है I  जिसे देश के कई नेता व अभिनेता भी चशमे खरीद कर ले जाते है I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *