पहाड़ों पर पर्यटको का उमड़ने लगा हजूम, बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस


हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं।  बर्फबारी की चाह में बाहरी राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे है।  पर्यटक हालांकि बर्फबारी की उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन फिलहाल राजधानी शिमला में मौसम साफ बना हुआ है और अभी बर्फबारी की संभावना भी काफी कम है। शुक्रवार को राजधानी शिमला के माल रोड और रिज मैदान पर काफी तादाद में पर्यटक टहलते हुए नजर आए।

 
 शहर के होटल भी 80 फीसदी तक फूल हो गए है । वीकेंड पर इस बार होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी होने की उम्मीद है। पर्यटको की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी काफी खुश है।

पर्यटन कारोबारी मनु सूद का कहना है कि कोरोना के 2 साल बाद इस बार पर्यटकों की काफी आमद बढ़ी है। और इस बार खासकर क्रिसमस और नए साल तक पर्यटकों पर्यटन कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।  वीकेंड पर भी काफी तादाद में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। क्रिसमस पर यदि बर्फबारी होती है तो पर्यटकों का शिमला में आमद ज्यादा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नए साल को लेकर पर्यटक एडवांस में ही बुकिंग करवा रहे हैं।

वही शिमला पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि वह बर्फबारी की आस लेकर शिमला आए थे लेकिन यहां पर मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिली हुई है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है जिसे निराशा जरूर हाथ लगी है।  उनका कहना है कि शिमला में क्रिसमस और नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद है।

वही पर्यटन निगम भी पर्यटको को लुभाने में जुट गया है और क्रिसमस नए साल को देखते हुए होटलों में पैकेज जारी किए है। और होटलों में खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। निगम के होटलों में 50 फीसदी बुकिंग क्रिसमस और नए साल को लेकर हो चुकी है। पर्यटन निगम के निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि दो साल कोरोना के चलते पर्यटन कारोबार पर बुरा असर पड़ा था लेकिन अब कारोबार पटरी पर लौट आया है। 

 
  इस साल नवंबर माह तक ही प्रदेश में एक करोड़ 40 लाख पर्यटन प्रदेश में आ चुके है। दिसम्बर माह में बर्फबारी देखने और क्रिसमस नए साल पर भी पर्यटक आते है । इस बार पर्यटन निगम के होटलों में खास पैकेज जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *