मंडी में 6 मील के पास चलती बाईक पर गिरे पत्थर, दंपति घा*यल

मंडी में 6 मील के पास चलती बाईक पर गिरे पत्थर,

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के 6 मील के पास एक बार फिर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण दो लोग घा*यल हो गए हैं। दोनों घायलों का जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बल्हघाटी के भ्यारटा गांव निवासी चिंत राम और उनकी पत्नी माया देवी नगवाईं से अपने रिश्तेदारों के घर से वापिस अपने घर जा रहे थे। यह दोनों बाईक नंबर एचपी 33 7271 पर सवार थे। जैसे यह 6 मील के पास पहुंचे तो पहाड़ी से कुछ पत्थर इनपर आ गिरे। हा*दसे में दोनों दंपति को चो*टें आई हैं। माया देवी को टांगों, बाजू और मुहं पर जबकि चिंत राम को टांग पर चोट लगी है।

हादसे के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों को जोनल हास्पिटल लाया गया जहां पर दोनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रेफिक को रोक दिया गया था लेकिन बाद में इसे बहाल कर दिया गया। घायल चिंत राम ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग उठाई है कि सड़क को पूरी तरह से दुरूस्त किया जाए ताकि किसी के साथ ऐसा हादसा न हो, क्योंकि यहां बार-बार ऐसे हादसे हो रहे हैं।

बता दें कि बीते महीने यहां चलती कार पर पत्थर गिरने से एक मासूम और उसकी मां की मौ*त हो गई थी। यहां पर हाईवे को दुरूस्त करने का कार्य तो चला हुआ है लेकिन ख*तरा बरकरार है और सफर करने जो*खिम भरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *