विराट कोहली ने टेस्ट शतकों में डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ा

विराट कोहली ने टेस्ट शतकों में डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ा

Virat Kohli surpasses Don Bradman in Test centuries

बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपना 30वां शतक जमा दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन की पारी खेली। इस शतक के साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन (29 शतक)(Kohli has taken the example of Australian great Don Bradman  को पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली का टेस्ट करियर का 30वां शतक

कोहली की पारी के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 161 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ने अपनी पारी 487/6 पर घोषित की और ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके

गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत में ही दबाव बना दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। कप्तान पैट कमिंस (2) और नाथन मैकस्वीनी (0) जल्दी पवेलियन (Captains Pat Cummins (2) and Nathan McSweeney (0) were dismissed early.) लौट गए। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन (Usman Khawaja and Marnus Labuschagne) संघर्ष कर रहे हैं। रविवार को मुकाबले के तीसरे दिन का तीसरा सत्र जारी है।

भारत की दूसरी पारी: जायसवाल-कोहली की शानदार बल्लेबाजी

पारी में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की शतकीय पारियां प्रमुख रहीं। जायसवाल ने 161 रनों की पारी खेली, जबकि कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए। इनके अलावा, नीतीश रेड्डी 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। वॉशिंगटन सुंदर (29), देवदत्त पडिक्कल (25) और केएल राहुल (77)  ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन ने 2 विकेट चटकाए।

पहली पारी में भारत को मामूली बढ़त

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी, जबकि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस तरह भारत को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 172/2 से आगे खेलते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *