IND v/s ZIM: युवराज सिंह के ‘चेले’ अभिषेक शर्मा ने की रिकॉर्ड्स की बरसात
IND v/s ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने दमदार वापसी है रविवार ( 7, जुलाई) खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को भारत ने 100 रनों से हरा दिया
मेजबान टीम 18.4 ओवर्स में 134 रनों पर ऑल आउट हो गई. जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला दस जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा.
इस मैच की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे है अपने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक ने 47 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए. अभिषेक वेलिंगटन मसाकाद्जा के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाकर 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. और वह वेलिंगटन की अगली ही गेंद पर आउट हो गए.
आपको बता दें कि अपने डेब्यू IND v/s ZIM मैच में अभिषेक ने 4 गेंद खेलकर खाता नहीं खोल पाए थे. लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने धमाल मचा दिया. इस मैच में अभिषेक ने छक्के से ही अपना खाता खोला. फिर छक्का लगाकर ही अर्धशतक किया और फिर छक्के के साथ ही अपना शतक पूरा किया. टी-20 मैच के इतिहास का ये बड़ा कारनामा है. देखा जाए तो अभिषेक ने आखिरी 23 गेंदों पर सात छक्के और पांच चौकों की मदद से 72 रन बनाए है. जबकि ने शुरुआती 24 गेंदों पर महज 28 रन बनाए थे.
अभिषेक शर्मा ऐसे पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल मैच में लगातार तीन छक्के लगाकर शतक पूरा किया है . अभिषेक ऐसे पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अपने दूसरे टी-20 इंटरनेशल मैच में ही शतक लगा दिया है. दीपक हुड्डा ने इससे पहले तीसरे मैच में शतक लगया था, जिनका अब रिकॉर्ड टूट चूका है.
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ 65 रन बनाए, जो किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हैं. इन्होने युवराज सिंह के 57 रनों को भी पीछे छोड़ दिया है. युवराज सिंह ने साल 2012 में अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे. अभिषेक ने इस मैच में स्पिनर्स के खिलाफ 28 गेंदों पर 65 रन बनाए है, जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल रहे. इसी दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232.14 का रहा.
अभिषेक तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे की धरती पर टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाया है. अभिषेक से पहले एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) और स्टीवन टेलर (USA) ही ऐसा कर पाए थे. फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 172 रनों की पारी खेली थी. जबकि 2022 में स्टीवन टेलर ने बुलावायो में जर्सी के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे.
टी20 में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
35- रोहित शर्मा vs श्रीलंका, इंदौर 2017
45- सूर्यकुमार यादव vs श्रीलंका, राजकोट 2023
46- केएल राहुल vs वेस्टइंडीज, लॉडरहिल 2016
46- अभिषेक शर्मा vs जिम्बाब्वे, हरारे 2024*
टी20 में भारत के लिए शतक बनाने में सबसे कम पारियां
2- अभिषेक शर्मा*
3- दीपक हुड्डा
4- केएल राहुल
टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय
21 वर्ष 279 दिन- यशस्वी जायसवाल vs नेपाल, 2023
23 वर्ष 146 दिन- शुभमन गिल vs न्यूजीलैंड, 2023
23 वर्ष 307 दिन- अभिषेक शर्मा vs जिम्बाब्वे, 2024*
शुभमन गिल के जिगरी यार है अभिषेक
अभिषेक शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह के भी काफी करीबी हैं, अभिषेक युवराज के साथ बहुत बार जिम करते हुए दिखाइ दिए हैं. युवराज ने अभिषेक को गाइड भी किया है. वहीं युवराज खुद भी कई बार उनकी तारीफ कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में युवराज ने यह भी कहा था कि उनको अभिषेक के अंदर अपनी झलक दिखती है. वहीं अभिषेक शुभमन गिल के बचपन के दोस्त हैं, दोनों जूनियर लेवल पर एक दूसरे के साथ काफी क्रिकेट खेला है.
टी20I पारी में आखिरी 10 ओवरों में सर्वाधिक रन (विदेशी टीमें)
160- भारत vs जिम्बाब्वे, हरारे, 2024*
159- श्रीलंका vs केन्या, जोहानिसबर्ग, 2007
154- न्यूजीलैंड vs वेस्टइंडीज, माउंट माउंगानुई, 2020
टी20 में जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी हार (रनों के आधार पर)
100 बनाम ऑस्ट्रेलिया, हरारे, 2018
100 बनाम भारत, हरारे, 2024*
85 बनाम पाकिस्तान, हरारे, 2011
82 बनाम श्रीलंका, हम्बनतोता, 2012
