झारखंड विधानसभा : फ्लोर टेस्ट में पास हुए हेमंत सोरेन, पक्ष में पड़े 45 वोट

झारखंड विधानसभा

झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र आयोजन किया गया है। इस दौरान विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाया गया। सोमवार को हुए फ्लोर टेस्ट में हेमंत सोरेन पास कर गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार के विश्वास मत के प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े हैं. वहीं विपक्ष में शून्य वोट पड़ा है. वहीं फ्लोर टेस्ट के बाद विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गयी है. बता दें, फ्लोर टेस्ट के बाद आज शाम में हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

झारखंड विधानसभा में विश्वास मत पेश करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्वास प्रस्ताव लाया गया है। वहीं सदन में बीजेपी विधायकों के हंगामे पर कहा कि मुझे पुनः देखकर इनका आचरण दिख रहा है। इसकी मुझे चिंता नहीं है। इनके पास कोई सोच नहीं है. इनको जवाब देने के लिए हम काफी हैं. हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने इनको चेहरा दिखा दिया है. वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन ने निर्भीक होकर सरकार चलाई. नहीं तो बीजेपी के लोग तो ऑपरेशन लोटस चलाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *