मंडी में चप्पे चप्पे से मेरा नाता, होलीलॉज कहां है बताएं विक्रमादित्य सिंह

कंगना, मंडी

मैं मंडी की रहने वाली चप्पे चप्पे से मेरा नाता, होलीलॉज कहां है बताएं विक्रमादित्य सिंह

मंडी के कोटली में जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह कंगना ने किया सवाल कहा – हाई-फाई स्कूलों में पढ़ने वाले उनकी तरह नहीं बोल सकते मंड्याली भाषा बोली – सत्ता हथियाना के लिए विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने रचे हैं कई षड्यंत्र प्रदेश सरकार की गारंटीयों पर कांग्रेस को घूरते हुए बोली भाजपा प्रत्याशी कंगना महिलाओं को 1500 देने के लिए 15 महीने में फॉर्म नहीं भर पाई सुक्खु सरकार

लोकसभा चुनावों में देश की सबसे हॉट सीटों में सुमार मंडी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत व कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सदर के कोटली में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को घेरा है। मंडयाली भाषा में बोलते हुए कंगना रनौत ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह हर मंच से कह रहे हैं कि कंगना मंडी की रहने वाली नहीं है और चुनावी दौर में मुंबई से मंडी घूमने आई है।

कंगना ने कहा कि मंडी के चप्पे-चप्पे से बचपन से उनका नाता रहा है और वह यहीं की ही रहने वाली हैं। उनकी माता व सगे संबंधियों ने मंडी के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी है। राजघराने में पैदा होने वाले व हाई-फाई स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विक्रमादित्य सिंह कभी भी उनकी तरह मंड्याली भाषा में बात नहीं कर सकते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि वह मंडी से नहीं है तो “होलीलॉज” किस एरिया में आता है विक्रमादित्य सिंह बताएं। कंगना ने आरोप लगाते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह के परिवार में सत्ता हथियाना के लिए कई राजनीतिक षड्यंत्र रचे हैं जो आज जनता के सामने है।

वही इस मौके पर कंगना ने प्रदेश की सुक्खु सरकार को भी जमकर घेरा। कंगना ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट नीति चल रही है और उनके पापों का घड़ा भर चुका है। कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की गारंटी के नाम पर केवल महिलाओं के साथ छल किया है। 15 माह में प्रदेश सरकार इस गारंटी को पूरा करने के लिए महिलाओं के फॉर्म तक नहीं भर पाई है।साथ ही नौकरियां देने की बात कर कांग्रेस युवाओं को मूर्ख बनाने के अलावा और कुछ नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *