शेयर बाजार हुआ धड़ाम, US में मंदी की आहट से सेंसेक्स 2600 अंक डूबा

शेयर बाजारों में कोहराम, निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 2,600 अंकों की गिरावट दिखी। हफ्ते का पहला कारोबारी दिन यानी सोमवार शेयर बाजार के लिए ‘ब्लैक मंडे’ साबित हो रहा है. क्या अमेरिका, क्या एशिया, क्या यूरोप और क्या मिडिल ईस्ट. सभी शेयर बाजारों में गिरावट की आंधी चल रही है जिसकी चपेट में निवेशक आ गए हैं और पैसा गंवाते जा रहे हैं. भारतीय शेयर बाजार में दलाल स्ट्रील लाल हो गई है.

भारतीय शेयर बाजार का हाल बेहाल है और दोपहर 12.40 बजे बीएसई का सेंसेक्स 2515.82 अंक या 3.11 फीसदी की भयंकर गिरावट के साथ 78,466 पर आ गया है. एनएसई का निफ्टी आज 24 हजार के अहम स्तर से नीचे फिसल गया और 824 अंक या 3.01 फीसदी की भारी-भरकम गिरावट के साथ 23,893 पर ट्रेड कर रहा है. आज के दिन सेंसेक्स ने 78,295 का सबसे निचला स्तर दिखाया है यानी ये 2600 अंक से ज्यादा फिसला है.

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17.67 लाख करोड़ रुपये घट चुका है. ये ताजा आंकड़ा दोपहर 1 बजे का है जिसमें मार्केट कैप 439.54 लाख करोड़ रुपये तक फिसल चुका है. शुक्रवार को एमकैप 457.21 लाख करोड़ रुपये पर था यानी सीधा साढ़े सत्रह लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना इंवेस्टर्स को लग चुका है. ग्लोबल गिरावट की बाढ़ में भारतीय निवेशक पिस रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *