पेरिस ओलिंपिक में अमन सहरावत से जगी मेडल की आस

पेरिस ओलिंपिक में अमन सहरावत से जगी मेडल की आस

पेरिस ओलिंपिक में भारत को एक और पदक आ सकता है। अब भारतीय रेसलर अमन सहरावत पेरिस ओलिंपिक में मेडल ला सकते हैं। अमन गुरुवार को 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के जेलिमखान अबकारोव को 12-0 से हराया। अंशु मलिक विमेंस 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हो गईं। उन्हें अमेरिका की हेलेन लुईस मारौलिस ने 7-2 से हराया।

‘द मैन विद गोल्डन आर्म’ कहे जाने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का फाइनल रात 11:55 बजे होगा। 26 साल के नीरज ने 2 दिन पहले क्वालिफिकेशन में पहले प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंका था और पहले स्थान पर रहे। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।फाइनल में नीरज का मुकाबला ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *