बांग्‍लादेश के कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

बांग्‍लादेश के कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

इन दिनों बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम पाकिस्‍तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली गई। पहली बार बांग्‍लादेश ने इतिहास रचते हुए बांग्‍लादेश को टेस्‍ट सीरीज में मात दी। बांग्‍लादेश ने पहला टेस्‍ट सीरीज 10 विकेट से और दूसरा मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। अब बांग्‍लादेश टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट मैच खेल जाएंगे।

भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले बांग्‍लादेश के कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है। मैच के बाद उन्‍होंने कहा, “हमारी अगली सीरीज भारत के खिलाफ है। यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत हमें काफी आत्मविश्वास देगी। जिस तरह से मेहदी ने इन परिस्थितियों में गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए, वह बहुत प्रभावशाली है। उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ भी ऐसा ही कर पाएंगे।”

भारत और बांग्‍लादेश के बीच टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। सीरीज का पहला टेस्‍ट 23 सितंबर तक चेन्‍नई में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्‍ट 27 सितंबर से 1 अक्‍टूबर के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। टेस्‍ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *