सिनेमाघरों पर धमाल मचा रही है स्त्री-2 ,जानिए फिल्म में क्या है खास

धमाल मचा रही है स्त्री-2

हॉरर फिल्म में अगर कॉमेडी का तड़का ना हो , तो क्या ही कहना । अमर कौशिक के डायरेक्शन की बनी ‘स्त्री 2’ फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना दबदबा जमा बना लिया है।यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी धमाल मचाती नज़र आ रही है। बिजनस की बात करे तो यह काफी अच्छी कमाई भी कर रही हैं।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), राजकुमार राव (Rajkummar Rao), पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के दमदार अभिनय से सजी फिल्म स्त्री 2 ने कम दिनों में ही ज़ोरदार कलेक्शन के साथ मजबूत पकड़ बना ली। छुट्टी के दिन जहां फिल्म में काफ़ी अच्छा कलेक्शन देखने को मिला, वहीं वर्किंग डेज में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने ओवरऑल कलेक्शन में एक बार फिर बाजी मार ली।

कमाई से 19वें दिन जानिए कितना कारोबार

स्त्री 2 फिल्म का कलेक्शन रविवार के मुकाबले सोमवार को थोड़ा कम जरूर हुआ हैं , लेकिन टिकट विंडो पर लोगों की लम्बी लाइन देखने को मिलती हैं। इससे पता चलता हैं कि रुतबे में कोई कमी नहीं आई है। तरण आदर्श द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 19वें दिन 7.05 करोड़ का बिजनेस किया है। अगर इस कलेक्शन को पुराने कलेक्शन में जोड़ दिया जाए, तो यह 509.40 करोड़ से ऊपर जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *