हिमाचल में 6 घंटों में भारी बारिश , 10 ज़िलों में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 6 घंटों में 10 ज़िलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 6 घंटों में 10 ज़िलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा बुलेटिन जारी कर, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, ​​​​​​​कांगड़ा,​​​​​​​ कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना में कई स्थानों पर तेज बारिश की चेतावनी दी है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड हो सकता है।

वहीं बीती रात को सिरमौर जिला में हुई बारिश से पांवटा साहिब-शिलाई NH-707 भी हेवना के पास लैंडस्लाइड के बाद बंद हो गया। इससे शिलाई क्षेत्र जिला मुख्यालय सिरमौर से कट गया है। हाईवे बंद होने के बाद लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। ट्राइबल जिला किन्नौर को जोड़ने वाला NH भी आज सुबह फिर से निगुलसरी में बंद हो गया। निगुलसरी में बीते दो महीने के दौरान 45 से ज्यादा दिन तक यह सड़क बंद रही है। आज फिर से यह सड़क बंद हो गई है।

बारिश के बाद 184 सड़कें बंद

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश से 184 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई है। शिमला जोन में सबसे ज्यादा 127 सड़कें अवरुद्ध हुई है। मंडी जोन में 32 सड़कें, हमीरपुर जोन में 8 तथा कांगड़ा जोन में 17 सड़कें अवरुद्ध हुई है। सड़कें बंद होने से सेब की ढुलाई पर असर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *