चमियाणा अस्पताल में संचालित ओपीडी पर हाईकोर्ट की रोक

Chamiana Hospital

शिमला आईजीएमसी से चमियाणा हॉस्पिटल में शिफ्ट की गई ओपीडी के संचालन पर रोक लगा दी गई है। यह रोक हाई कोर्ट ने लगाई है। चमियाणा अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के चलते यह फैसला लिया गया है। हाईकोर्ट ने यहां से ओपीडी वापस आईजीएमसी के लिए शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की अदालत ने अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को हो रही दिक्कतों के लिए राज्य सरकार व लोक निर्माण विभाग को कड़ी फटकार लगाई।

मुख्य सचिव सहित स्वास्थ्य विभाग के निदेशक और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट अदालत में दायर की। इसमें कहा गया कि अस्पताल में न तो कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है और न ही दवाइयों की दुकान है। आईजीएमसी चिकित्सा अधीक्षक ने अदालत में कहा कि विभाग ने एचआटीसी से स्टाफ को ले जाने के लिए बसों की मांग की थी, जिसे एचआटीसी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि मेडिकल स्टाफ को ले जाने के लिए विभाग के पास न तो पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही बसें हैं।

बता दें की कुछ समय पहले ही आईजीएमसी से कुछ ओपीडी को चमियाणा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, लेकिन वहाँ पर अभी लोगों को पर्याप्त सुविधाएँ नहीं मिल पाई है। इस मामले की अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी। बता दें कि आईजीएमसी से 12 अगस्त को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी समेत आठ विभागों की ओपीडी शिफ्ट की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *