सड़क निर्माण के दौरान तबाह हुई दर्जनों बिस्वां जमीन, फिर भी नहीं बनी सड़क

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1309000189653556

जिला चम्बा के रुनुहकोठी में बन रही सड़क सारणी से सामरा में हो रही धांधली ओर ठेकेदार पर मनमानी के आरोप वहां के स्थानीय निवासियों ने लगाए हैं। सड़क निर्माण के दौरान यहां पर दर्जनों बिस्वा जमीन मलवे की भेंट चढ़ गई है। इतनी जमीन बर्बाद होने के बाद भी आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि बड़ी परियोजना के तहत बजट स्वीकृत हुआ है। जिसके कारण स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उरई सारणी सामरा सड़क का निर्माण करीब 3 वर्ष पहले ठेकेदार को अलॉट किया था।

सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही से होने वाले नुकसान से लोगो में भारी रोष है | लोगों के खेत, रास्ते, स्लाइड हो रहे है। परन्तु उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है | वहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब सड़क निर्माण शुरू हुआ था तब लोगों की कच्ची फसलो को कुचला गया था और आश्वाशन दिया गया था कि खेतो को प्रोटेक्शन लगा दी जाएगी, परंतु देश राज एंड कंपनी इसके बिल्कुल विपरीत दिशा में कार्य कर रही ना कोई प्रोटेक्शन लगाई गई हालांकि मलबा भी लोगों के खेतों में फेंक दिया है जिसका खामियाजा अब सभी ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है |

युवा आज़ाद क्लब सामरा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सोई का कहना है कि यहां मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारी को इस बात से बार बार अवगत करवाया गया लेकिन इनके कानो तक जूं तक नहीं रेंगी |
हालांकि भरमौर प्रशासन को भी इस बात से अवगत करवाया गया लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं हुआ अब सभी ग्रामीणों का कहना है कि इस बार भी प्रशासन सोया रहा तो सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *