राशन डिपुओं में चीनी के लिए करना होगा उपभोक्ताओं को इंतजार

राशन डिपुओं में चीनी के लिए करना होगा उपभोक्ताओं को इंतजार

प्रदेशभर में दिसंबर से उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं में दालों के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। बता दें की सभी जिलों में सिविल सप्लाई निगम के गोदामों में दालों की खेप पहुंच गई है और जल्द ही यह डिपुओं में वितरित होनी शुरू हो जाएंगी। चना, उड़द और मलका की दालें गोदामों में पहुंच चुकी हैं। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि चीनी के लिए अभी भी उपभोक्ताओं को थोड़ा इंतजार करना होगा।

फैक्टरी में पुरानी और गीली चीनी

निगम के अधिकारियों के मुताबिक फैक्टरी में पुरानी और गीली चीनी होने के चलते इसकी सप्लाई नहीं की जा सकती।बता दें कि विभिन्न जिलों में कहीं एक माह से तो कहीं पर दो -दो माह से दालें नहीं मिल रही हैं, इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं को दालें महंगे दामों पर बाजारों से खरीदनी पड़ रही हैं। इस बारे में खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन ने बताया कि पिछले कुछ समय से सप्लाई कुछ कारणों से रुकी हुई थी, मगर अब सरकार के आदेशों के बाद दालों की सप्लाई आ गई है।

राशन डिपुओं में दाल चना बीपीएल परिवारों को 38 रुपये और एपीएल परिवारों को 48 रुपये

दिसंबर तक ये दालें डिपुओं में मिलना शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा हालाँकि अभी चीनी के लिए उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ेगा। राशन डिपुओं में दाल चना बीपीएल परिवारों को 38 रुपये और एपीएल परिवारों को 48 रुपये प्रति किलोग्राम दी जाती है। जबकि बाजार में इस दाल की कीमत 90 रुपये प्रति किलो तक है। उड़द की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपये और एपीएल परिवारों को 73 रुपये किलो के हिसाब से मिलती है। बाजार में उड़द की दाल 100 से 110 रुपये तक है। मलका की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपये किलो और एपीएल परिवारों को 73 रुपये किलो मिलती है, जबकि बाजार में इसके दाम 100 रुपये से अधिक हैं। प्रदेश में करीब 19.50 लाख राशनकार्ड धारक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *