डलहौजी कैंट में डर के साये में जी रहे लोग , क्या प्रशाशन कर रहा किसी अनहोनी का इंतज़ार

डलहौजी कैंट में डर के साये में जी रहे लोग , क्या प्रशाशन कर रहा किसी अनहोनी का इंतज़ार

प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी के डलहौजी कैंट में लगभग पिछले 15 दिनों से भालू साथ लगते जंगलों और ग्रामीण क्षेत्र से सुबह और शाम आ रहे हैं कभी-कभी तो दो दो तीन तीन के ग्रुप में भी आते हैं जिस कारण डलहौजी कैंट के स्थानीय लोगों में डर का माहौल व्याप्त है यद्यपि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है
इसके अलावा परसों डलहौजी शहर के कथलक रोड में भी दो बड़े-बड़े भालू कूड़ा करकट और गार्बेज खाता देखें गए जिसे किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया

इस संबंध में जब डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही नगर परिषद डलहौजी और डलहौजी कैंट दोनों की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश देंगे की गार्बेज और कूड़ा करकट का निष्पादन सही तरीके से किया जाए ताकि भालू डलहौजी शहर और डलहौजी केंट की तरफ इसे खाने के लिए ना आ सके उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त रात को बिजली की समुचित और पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश दिए जाएंगे ,इस बारे में वन विभाग की भी पूरी सहायता ली जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *