तेवर दिखाएगा मौसम, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

30 नवंबर तक कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के साथ ही समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है। गत 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है वही मध्यवर्ती क्षेत्रो में वर्षा होने की सूचना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में भी वातावरण खराब रहेगा।

वहीं बर्फबारी और शीत लहर के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में आज सुबह से ही बादलों की लुक्काछिप्पी जारी रही। वहीं मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक बुई लाल ने कहा कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश दर्ज की गई है।ऊंचाई वाले क्षेत्र जिला लाहौल स्पीति के कोकसर में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं जिला चंबा के भरमौर के 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। प्रदेश में सबसे कम तापमान कल्पा में 1.2डिग्री दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा कि 28 से 30 नवंबर तक वातावरण खराब रहेगा। मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों में बारिश होने की संभावना है वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *