स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई रेंडम सेंपलिंग टेस्ट

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/174177192147740

जिला हमीरपुर में लगातार कोविड के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है | विभाग द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग और रेंडम सेंपलिंग जिला में बढ़ा दी गई है। रोजाना हमीरपुर जिला में 4 सौ से 5 सौ लोगो के कोविड टैस्ट किए जा रहे हैं। जिनमें से 5 से 10 प्रतिशत लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव आ रही है जो कि सामान्य से अधिक मानी जाती है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी किए है कि सभी खांसी-जुकाम से पीडित मरीजों के कोविड टैस्ट किए जाएं तथा 50 से 60 प्रतिशत आरटीपीसीआर टैस्ट किए जाएं। इसके साथ ही लोगों से एहतियात बरतने का भी आग्रह किया जा रहा है।

इस सम्दर्भ में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके अग्निहोत्री ने बताया कि हमीरपुर जिला में भी देश के अन्य स्थानो की तरह कोविड के मामले बढ़ रहे है | इसलिए सभी बीएमओ को आदेश दिए गए है कि कोविड के लिए पचास से साठ प्रतिशत आरटीपीसीआर के टैस्ट किए जाएं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से टैस्टिग बढ़ा दी गई है तथा चार सौ से पांच सौ टैस्टिंग रोजाना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *