हिमाचल में अब अब पंचायती राज विभाग में मैनुअल आधार पर नाम दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद कर दी गई है. अब राजस्व विभाग की तर्ज पर पंचायतों में भी परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करना,नाम काटने और किसी भी प्रकार की करेक्शन ऑनलाइन ही की जाएगी।
प्रदेश की सभी पंचायतों में पंचायत गठन से ही पंचायत क्षेत्र के लोगों का नाम मैनुअल आधार पर परिवार रजिस्टर में दर्ज किया जाता रहा है. परिवार रजिस्टर में दर्ज नामों को ऑनलाइन अपलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया कुछ समय पहले शुरू की गई थी, लेकिन अब पूरे प्रदेश में ऑनलाइन परिवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लागू हो चुकी है.
ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि परिवार रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन सुविधा मिलने से आम लोगों को फायदा मिलेगा. ऑनलाइन प्रक्रिया से काम भी तेजी से हो सकेगा. आज से पहले लोगों को खुद भाग-दौड़ कर परेशानी का सामना करना पड़ता था. अब ऑनलाइन प्रक्रिया के शुरू होने से लोगों का काम आसान हो जाएगा. पंचायतों में परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करना,नाम काटने और किसी भी प्रकार की करेक्शन ऑनलाइन ही की जाएगी
