भारत और आयरलैंड का पहला टी-20 आज, जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत और आयरलैंड के बीच आज से 3 टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। जिसका पहला मुकाबला आज खेला जायेगा। यह मैच डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला जायेगा। भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7 बजे टॉस होगा। जबकि शाम 7:30 बजे से मैच शुरू हो जायेगा। अब तक भारत और आयरलैंड के बीच जितने भी मुकाबले हुए है भारत को उसमें जीत मिली है।

साल 2023 की बात करे तो टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव टॉप स्कोरर रहे हैं। सूर्या ने 11 मैच में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 433 रन बनाए हैं। उनके बाद शुभमन गिल का नंबर आता है। उन्होंने 304 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में 15 विकेट साथ अर्शदीप सिंह पहले स्थान पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैराथ डिलानी, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर और क्रेग यंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *