अब रात के वक्त ड्राइविंग होगी आसान

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/954757672211106

हिमाचल की सड़कों पर आए दिन हादसे होते रहते है। जिससे कई लोगो की जाने हर साल जाती है। हादसों को रोकने के लिए ब्लेक स्पॉट चिन्हित किए जाते है ओर क्रैश बेरियर लगाने का कार्य भी किए जा रहे है। लेकिन हादसे कम नही हों रहे है। खास कर पहाड़ी इलाकों में रात के वक्त गाड़ी चलाना और भी ज्यादा मुश्किल होता है. हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए अब हिमाचल प्रदेश सरकार सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने पर विचार कर रही है. यह पेंट रात के वक्त सड़क पर रेडियम की तरह चमकेगा. इससे ड्राइवर को अपनी लेन का अंदाजा सहजता से हो सकेगा. नाइट ग्लो पेंट का विदेशों में इस्तेमाल किया जाता है उसी को देखते हुए अब लोक निर्माण विभाग दी हिमाचल प्रदेश में इसका ट्रायल किया जाएगा है |

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नाइट ग्लो पेंट का इस्तेमाल शुरू करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में यह तकनीक ऑस्ट्रेलिया में इस्तेमाल हो रही है. हिमाचल प्रदेश सरकार भी सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने के बारे में विचार कर रही है. यदि शुरुआती दौर में यह सफल रहा, तो प्रदेश भर की सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट नजर आएगा. इसके पीछे की मंशा हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम से कम करना है. उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे काफी ज्यादा होते हैं और इन्हें काम करने के लिए पुलिस विभाग से मिलकर बैठकर भी की जा रही है और प्रदेश में ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किए जा रहे हैं और उन्हें क्रैश बैरियर भी वहां पर लगाए जा रहे हैं

वही विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम चुनाव को लेकर विपक्ष द्वारा किए वकआउट पर कहां की विपक्ष चर्चा से भाग रही है बीते दिन जब नगर निगम संशोधन विधेयक को सदन में लाया गया था उस समय भाजपा सदन से बाहर चली गई थी उन्होंने कहा कि नियमों के तहत नगर निगम रोस्टर बनाया गया है और चुनाव हो रहे हैं कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *