आग से डर कर महिला ने अपनी बेटी को लेकर छत से लगाई छलांग

आग

रविवार तड़के सुबह परवाणू में के अबोटा गांव में हुई आगजनी की घटना में 5 से 6 मोटर साइकल जलकर राख हो जाने से लगी आग से बचने के लिए यहां रह रही महिला अपनी 7 वर्षीय बच्ची को लेकर तीसरी मंजिल से छलांग लगाने से घायल हो जाने का मामला सामने आया है l मामला बीती रविवार को तब घटित हुआ जब उक्त तीन मंजिल बिल्डिंग में रह रहे किरायेदारों की बिल्डिंग के बीच वाले हिस्सा व तीसरी मंजिल में व सड़क के साथ खड़े मोटर साइकल में अज्ञात कारणों से आग लगने से भगदड़ मच गई और स्थानीय लोगो ने नजदीक खड़े पेयजल टैंकर से पानी से आग पर काबू पाया।

तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रही महिला

इस दौरान आग लगने से तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रही महिला को अपनी 7 वर्षीय बच्ची को लेकर छत से कूदने से गंभीर हालत में परवाणू अस्पताल में दाखिल किया था। जिनको गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर किया गया है। फिलहाल मामले में फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। परवाणू पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *