आज भारत में सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च होने वाला है। तो यदि आप भी किसी सस्ते लैपटॉप की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश आज खत्म होने जा रही है। बता दे कि आज रिलायंस जियो अपना सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है। पिछले साल दिल्ली के प्रगति मैदान में संपन्न हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप JioBook को लॉन्च किया था और अब जियो एक और नया JioBook लॉन्च करने जा रहा है। अमेजन पर JioBook का टीजर भी जारी हुआ है और इसकी बिक्री भी अमेजन इंडिया से ही होगी।
तो चलिए आपको बताते है इस लैपटॉप में आपको क्या क्या फीचर मिलने वाले है, और इस लैपटॉप की खासियत क्या है…
नया JioBook लैपटॉप पहले वाले मॉडल की तरह ही होगा। जिसका कलर ब्लू होगा और डिजाइन कॉम्पैक्ट होगी। खास बात यह है कि JioBook सभी तरह के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस नए JioBook के साथ 4G कनेक्टिविटी मिलेगी और ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें आप एचडी वीडियो देख सकेंगे। नए JioBook का वजन 990 ग्राम होगा और बैटरी दिन भर साथ देगी।
JioBook की अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। Jio Book में 11.6 इंच की डिस्प्ले है और इसकी बैटरी लाइफ 13 घंटे की है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की eMMC स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
आज रिलायंस जियो करेगा सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च, कीमत होगी इतनी…….
