इस जुलाई डेंगू के सबसे ज्यादा केस !

dengue in delhi

पिछले दिनों हुई भारी बारिश से राजधानी दिल्ली में मच्छर से होने वाले रोगों का ख़तरा बढ़ गया है। जिससे डेंगू के मामले सामने आ रहे है। वहीँ अस्पतालों में डेंगू के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। आलम यह है कि इस साल डेंगू ने पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले हफ्ते जारी रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि 22 जुलाई तक दिल्ली में डेंगू के 187 मामले सामने आये हैं, जो साल 2018 के बाद से सबसे अधिक है। डेंगू की सैंपल टेस्टिंग में रोगियों में गंभीर प्रकार के टाइप-2 डेंगू के मामले सबसे अधिक देखे जा रहे हैं।

इसे के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को स्कूलों और आम लोगों के बीच डेंगू के खतरे को कम करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है ताकि वायरस के प्रसार पर रोक लगाई जा सके। बाढ़ की स्थिति ने मच्छरों को बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल दे दिया है, जिसके कारण आगामी दिनों में और अधिक मामले सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *