मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हमला, एक जवान शहीद
मणिपुर में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हमला हो गया. जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया. जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, ये हमला मणिपुर के जीरीबाम में हुआ है. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के राज्य पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पर रविवार सुबह करहीब 9.40 बजे हमला किया गया.
बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह 20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में लगी थी. इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने संयुक्त टीम पर हमला कर दिया. इस हमले के तीन जवान घायल भी हुए हैं. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त सुरक्षा दल शनिवार को हुई एक गोलीबारी की घटना के बारे में तलाशी अभियान के लिए मोनबंग गांव जा रही थी. ये गांव जीरीबाम जिला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. जहां 13 जुलाई को गोलीबारी की घटना हुई थी.
बिहार का करने वाला था जवान
बताया जा रहा है कि इस हमले में शहीद हुआ जवान बिहार का रहने वाला था. जिसकी पहचान अजय कुमार झा (43) के रूप में हुई है. इस हमले में जिरीबाम पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर (SI) सहित राज्य को तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.
