महिला चिकित्सक से दुष्कर्म मामलें में आज भी हड़ताल पर डॉक्टर

महिला चिकित्सक से दुष्कर्म मामलें में आज भी हड़ताल पर डॉक्टर

कोलकाता में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर डॉक्टरों की देशभर में हड़ताल जारी है। इसके बाद अब मरीजों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। एम्स और दिल्ली के अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर 19 अगस्त से निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर मुफ्त ओपीडी सेवाएं देने का एलान किया है।

महाराष्ट्र में डॉक्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहने वाली है. डॉक्टर्स ने मांग की है कि अस्पतालों को सेफ जोन घोषित किया जाए और सेंट्रल हेल्थकेयर प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए. 13 अगस्त से हड़ताल का नेतृत्व कर रहे महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने कहा कि चल रहे विरोध के हिस्से के रूप में महिला स्वास्थ्यकर्मी यानी डॉक्टर्स और नर्सें सोमवार को सरकारी अधिकारियों, कॉलेज प्रशासकों, पुलिस, सुरक्षा कर्मियों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को राखी बांधने वाली हैं.

पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की घटना पर कहा है कि राज्य महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है. महिला सुरक्षा करने में बंगाल विफल हुआ है. उन्होंने कोलकाता मामले पर गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात का समय भी मांगा है.

वहीं, इस मामले पर सियासत भी जारी है। भाजपा ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगा है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुए जघन्य अपराध का स्वतः संज्ञान लिया है। 20 अगस्त यानी मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई करने वाली है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मामले को सुनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *