भारत ने रचा इतिहास, चाँद को जीता…!

भारत ने रचा इतिहास

भारत ने रचा इतिहास:  दरअसल पिछले चार सालों से जिसका इंतज़ार था आखिर आज वो घड़ी आ ही गयी। जब का दिन इतिहास के पन्नो में दर्ज़ हो चूका है। आज भारत के चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर चुका है। जिसको चलते देश में ख़ुशी का माहौल है। लोग ख़ुशी से झूम रहे है। देश में बधाईओं का तांता लग गया है। चाँद पर पहुँचने की तीसरी कोशिश में भारत चाँद पर पहुँच गया है। भारत चाँद की इस सतह पर पहुँचने वाला वैसे तो तीसरा देश है परन्तु जिस जगह चंद्रयान 3 चाँद पर पहुंचा है, वहां पहुँचने वाला भारत पहला देश बन चूका है। इसरो के वैज्ञानिको को देश के प्रधानमंत्री ने भी बधाईआं दी है।

भारत ने रचा इतिहास

प्रधानमंत्री इस समय ब्रिक्स सम्मलेन के लिए साउथ अफ्रीका गए हुए है। उन्होंने वहां से चाँद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लाइव देखा और सफल लैंडिंग के बाद देश के नाम सम्बोधन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत नई ऊर्जा के साथ आगे बड़ रहा है। जो पूरी दुनिया नयी इबारत लिख रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब सूर्य और शुक्र से जुड़े मिशन की बारी है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, राहुल गाँधी, मायावती, केजरीवाल, खड़गे, सहित कई नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिको को बधाई दी है। साथ ही साथ युएस स्पेस सेंटर नासा ने भी सफल लैंडिंग की बधाई दी है। 26 अगस्त को प्रधानमंत्री बंगलुरु में इसरो स्टेशन जायेंगे और वैज्ञानिको को बधाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *