ऊना जिले की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर कुछ दिनों पहले हमला हुआ था। अब पुलिस ने हमला करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की होशियारपुर पुलिस ने दो स्कूटी सवार युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि विधायक की गाड़ी ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर दिया था। जिसके बाद गुस्से में विधायक की गड़ी पर हमला किया गया।
आरोपियों ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया है कि हमला करते वक्त कि वह नशे में थे। किसी रंजिश के तहत विधायक का की गाड़ी पर हमला नहीं किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की स्कूटी को विधायक की गाड़ी ने ओवरटेक किया, जिसके बाद आरोपी गुस्से में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने तैश में आकर विधायक की गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा होशियारपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी में गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला किया था। हमले से विधायक की गाड़ी को नुकसान पहुंचा था और विधायक बाल-बाल बचे थे।
