पॉँवटा साहिब: आंजभोज क्षेत्र के रेतुआ खड्ड में आई बाढ़, कई घरों में घुसा पानी

पॉँवटा साहिब, सिरमौर के रेतुआ खड्ड में आई बाढ़

पॉँवटा साहिब: हिमाचल में भारी बारिश से लोग परेशान है। प्रदेश में जगह -जगह भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है सिरमौर जिला के आंजभोज क्षेत्र के तहत टोरु डांडा आंज में, यहां बारिश से रेतुआ खड्ड में बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी खड्ड के आसपास कई घरों में घुस गया। हालांकि बाढ़ से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, मगर घरों में रखा बहुत सा सामान सैलाब में बह गया और बड़ी मात्रा में सामान खराब हो गया है।

पॉँवटा साहिब आंजभोज क्षेत्र में बाढ़ की मार

बताते चलें कि पिछले दिनों इसी खड्ड में आई बाढ़ में 48 वर्षीय अमान सिंह की मौत हो गई थी। यह दूसरी बार है जब रेतुआ खड्ड में बाढ़ आई है और भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम के समय यहां मूसलाधार बारिश से बादल फटने जैसे हालात हो गए थे। अन्य ग्रामीणों ने मशक्कत करके किसी तरह घरों में फंसे बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकाला। जानकारी मिली है कि आसपास वन क्षेत्र में बारिश होने की वजह से रेतुआ खड्ड में बड़ी मात्रा में पानी आ गया। खड्ड के पानी की चपेट में बहुत से मकान आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *