भूकंप के झटके से हिला जम्मू-कश्मीर

भूकंप के झटके

जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में भूकंप के झटके लगे है। उत्तरी कश्मीर के इस जिले में दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.1 रही। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल इससे किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले आज सुबह दो बजकर दो मिनट पर लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेह में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही। यहां भी किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना फिलहाल नहीं है।

भूकंप क्यों आते हैं
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *