मानसून सत्र : बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, राज्य वित्त मंत्री ने दिया जवाब

संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है और सरकार 23 जुलाई को बजट पेश करने वाली है। मानसून सत्र शुरू होते ही साफ़ हो गया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। इसका लिखित जवाब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिया है और उसमें कहा है कि अंतर-मंत्रालयी समूह की 2012 की रिपोर्ट के आधार पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। इसको लेकर JDU के नेता जनता दल यूनाइटेड के नेता राम पिरित मोंडल ने वित्त राज्य मंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी।

उन्होंने कहा था कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो विस्तार में इसकी जानकारी दें। अगर नहीं दिया जाता है तो इसकी वजह बताएं। पंकज चौधरी ने इसी के जवाब में लिखा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता। वित्त मंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न देने की वजह लिखित जवाब में बताई।

उन्होंने कहा कि अतीत में राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) ने योजना सहायता के लिए कुछ राज्यों को विशेष श्रेणी का दर्जा दिया गया था, जिनकी कई विशेषताएं ऐसी थीं, जिनके लिए विशेष विचार की आवश्यकता थी। बिहार के मामले में परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं कि उसे विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। इस वजह से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *