हिमाचल में स्कूलों का हॉलिडे कैलेंडर जारी

हिमाचल के स्कूलों में अब बच्चों को 365 दिन में 52 छुट्टियां मिलेंगी | दरअसल हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में छुटि्टयों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिसमें बच्चों को संडे, तीज त्योहार के अलावा पूरा साल 52 छुट्टियां मिलेंगी। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। आपको बता दे कि समर वैकेशन स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक मानसून ब्रेक होगी। दिवाली के लिए 4 छुट्टियां दी जाएंगी। विंटर ब्रेक लोहड़ी के दौरान 6 दिन का होगा। किन्नौर, पांगी और भरमौर में 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी तक विंटर ब्रेक होगा।
विंटर वैकेशन स्कूलों में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक सर्दियों की छुट्टियां होंगी। इन स्कूलों में 22 से 27 जुलाई तक मानसून ब्रेक होगी। दिवाली के दौरान 4 दिन की छुट्टियां दी जाएंगी।
वहीँ कुुल्लू जिले में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक मानसून ब्रेक होगा। दशहरे के लिए 10 दिन की छुट्टियां दी जाएंगी। दिवाली की छुट्टियां 2 दिन की रहेंगी। इन स्कूलों में 26 दिसम्बर 2023 से 11 जनवरी 2024 तक विंटर ब्रेक होगा।
जबकि लाहौल-स्पीति में समर ब्रेक 17 जुलाई से 27 अगस्त तक रहेगा। इस जिले में भी दशहरा के दौरान 10 दिन की छुट्टियां दी जाएंगी। रविवार, दूसरा शनिवार और त्यौहार मिलाकर बच्चों को पूरे साल 116 छुट्टियां मिलेगी, यानी बच्चों को पढ़ाई के लिए 249 दिन स्कूल आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *