नूरपुर विधानसभा के भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के कार्यलय में रोजाना आम दरबार लगाया जाता है इस आम दरबार में जनकल्याण व नूरपुर विधानसभा के लोगों अपनी समास्याओं को लेकर होती है चर्चा। जिस तरह नूरपुर की जनता ने विधायक रणवीर सिंह निक्का को अपना भरपूर सहयोग दिया और उन्हें भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजा था उस सहयोग को जनता का आशिर्वाद मनाते हुए विधायक रणवीर सिंह निक्का भी जनता का सहयोग कर रहे हैं और हर पल नूरपुर विधानसभा की जनता के साथ खड़े नजर आ रहे और लोगों के सहयोग अपने से दम से काम करवाने की कोशिश में लगे हैं
विधायक रणवीर सिंह निक्का के कार्यलय में लग रहा हर रोज जनता का दरबार
गांव वासी ने कहा कि विधायक रणवीर सिंह निक्का हमारे सभी काम कर रहे हैं हम इनके पास एक रास्ते को बनवाने को लेकर आए थे और इन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस कार्य को किया जाएगा।हम विधायक का धन्यवाद करते हैं
बदूही गांव प्रधान ने कहा कि मैं विधायक रणवीर सिंह निक्का के पास एक खेल मैदान सही ढंग से बनवाने की मांग लेकर आया हूं हालांकि यह बना हुआ है पर इसको अच्छे ढंग से बनाया जाए ताकि हमारे गांव के बच्चे, युवा तथा बाहर से भी बच्चें इसमें खेल सके ।
विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि मैं सुबह साढ़े नौ बजे से 12.30 तक अपने कार्यालय में होता हूं जो भी मेरे पास दूरदराज गांव से अपने कार्य बताने के लिए सलाह करने के लिए या मुझसे कोई मदद के लिए आता है मैं उनसे यहां मिलता हूं और उनका काम तथा समास्या का हल करने की कोशिश करता हूं अगर किसी ने मुझसे अकेले भी मिलना चाहता हो तो वह मुझ घर पर आकर मुझ से अपनी समास्या काम बता सकता है मैं सदैव जनता के कामों के लिए,मदद के लिए तैयार हूं
