मलबे में फंसा मजदूर, स्थानीय लोगों व फायर कर्मियों ने किया रेस्क्यू

मलबे में फंसा मजदूर, स्थानीय लोगों व फायर कर्मियों ने किया रेस्क्यू

सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में बुधवार को एक हाद*सा पेश आया जिसमें एक प्रवासी मजदूर मामूली रूप से घाय*ल हो गया। जानकारी के अनुसार भोजपुर बाजार के समीप निर्माणाधीन डंगे का कार्य चला रहा था और मजदूर कार्य कर रहे थे इसी दौरान एक मजदूर के ऊपर मलबा आ गया जिस कारण मजदूर कुछ देर तक मलबे में फंसा रहा।

स्थानीय लोगों ने मजदूर को बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे. मामले की सूचना फायर कर्मियों को दी गई जिस पर फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला। और उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले गए। लेकिन राहत की बात है कि मजदूर की हालत ख*तरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *