Himachal’s rain wreaks havoc: 261 roads blocked, 72 dead, red-orange alert issued in many districts
हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन ने तबाही मचा दी है। लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 24 घंटों में जोगिंद्रनगर, नाहन, पालमपुर, पांवटा साहिब, ऊना, बरठीं, कांगड़ा और श्री नयना देवी में 12 से 52 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई है।
शनिवार सुबह 10 बजे तक प्रदेश में 261 सड़कें बाधित पाई गईं, जिनमें सबसे अधिक 176 सड़कें मंडी, 39 कुल्लू, और 19 सिरमौर जिले में बंद हैं। इसके अलावा 300 बिजली ट्रांसफार्मर और 281 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं।
कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग शिमला ने आगामी दिनों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
-
6 जुलाई को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी हुआ है।
-
7 और 8 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
-
जबकि 5 और 9 जुलाई को सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-
विभाग ने 5 से 9 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, और 10-11 जुलाई को भी बारिश की संभावना जताई है।
जिलेवार अलर्ट इस प्रकार है:
-
6 जुलाई: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला और सोलन में ऑरेंज अलर्ट
-
7 जुलाई: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट
-
8 जुलाई: ऊना, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट, अन्य जिलों में येलो अलर्ट
-
5 और 9 जुलाई: सभी जिलों में येलो अलर्ट
अब तक 72 लोगों की मौत, नुकसान 54 करोड़ पार
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 20 जून से 4 जुलाई तक भारी बारिश और संबंधित हादसों में
-
72 लोगों की मौत,
-
113 लोग घायल,
-
251 मवेशियों की मृत्यु,
-
122 से अधिक घर-दुकानों को नुकसान,
-
208 गोशालाएं तबाह,
-
और सड़क हादसों में 27 लोगों की जान गई है।
कुल नुकसान का अनुमानित आंकड़ा 54.1 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।
प्रशासन सतर्क, लोगों से एहतियात बरतने की अपील
राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों-नालों के किनारे न जाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
