हिमाचल में 19 अगस्त को भारी बारिश की चेतवानी

हिमाचल में 19 अगस्त को भारी बारिश की चेतवानी

हिमाचल में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। यही नहीं मौसम विभाग ने 19 अगस्त को भारी वर्षा और कई स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। बुधवार को कांगड़ा, ऊना, सोलन, शिमला और सिरमौर जिला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका जताई है ।

धर्मशाला में 51, कांगड़ा में 30, बजौरा में 4.5, बिलासपुर में चार, सोलन और शिमला में 2.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हिमाचल में अब तक मानसून के दौरान एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। समेज त्रासदी में लापता कल्पना के शव के बाद मंगलवार को उसके चार वर्षीय बेटे आदविक का शव सतलुज नदी के किनारे दत्तनगर पुल के समीप बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त बच्चे की मौसी एवं नाना ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *