अभिनंदन ठाकुर होंगे एनएसयूआई हिमाचल के नए अध्यक्ष

कांग्रेस ने हिमाचल व नौ राज्यों में एनएसयूआई के राज्य अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। हिमाचल में एनएसयूआई की कमान अब अभिनंदन ठाकुर को दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति की गई है

कांग्रेस ने हिमाचल व नौ राज्यों में एनएसयूआई के राज्य अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। हिमाचल में एनएसयूआई की कमान अब अभिनंदन ठाकुर को दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति की गई है। इस संबंध में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जानकारी दी गई।

उन्होंने यह भी बताया कि जयशंकर प्रसाद को बिहार, सिकंदर बोरा को चंडीगढ़, आशीष लांबा को दिल्ली, अभिनंदन ठाकुर को हिमाचल प्रदेश, बिनय ओरांव को झारखंड, जॉयस्वान केएच को मणिपुर, उदित नारायण प्रधान को ओडिशा, प्रियंका चौधरी को पश्चिम बंगाल तथा वाई वेंकटा स्वामी को तेलंगाना एनएसयूआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है . कांग्रेस ने अरुणाचल, कर्नाटक तथा चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष तथा बिहार ओडिशा, दिल्ली सहित 9 राज्यों में छात्र संगठन एनएसयूआई के अध्यक्ष बदले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *