हिमाचल के समेज आई त्रासदी में कई लोग लापता हो गए है। अब लोगों के शव सतलुज नदी में मिलने लगे है। मंगलवार को समेज त्रासदी में लापता कल्पना और जयसिंह के बेटे का शव दत्तनगर पुल के समीप सतलुज नदी के किनारे मिला। इसकी पहचान आदविक (4) के तौर पर हुई है। उसकी मां कल्पना का शव कुछ दिन पहले ही नोगली में मिला था। बेटी अक्षिता अभी भी लापता है। आदविक की पहचान उसकी मौसी और नाना ने की।
पुलिस ने खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे में जय सिंह के हंसते-खेलते परिवार को पलभर में ही लील लिया। जय सिंह की 7 वर्षीय बेटी अक्षिता इस त्रासदी में लापता है। वहीं, एक अगस्त से समेज सहित सतलुज नदी किनारे लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बता दें की समेज में हुई त्रासदी में कई परिवार पानी के तेज बहाव में बह गए। लापता लोगों की तलाश में एनडीआरफ की टीम जुटी हुई है।
