15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर सीएम सुक्खू को बम से उड़ाने की धमकी

गगरेट के विधानसभा के विधायक राकेश कालिया को धमकी भरा फोन आया है। असामाजिक तत्वों ने फोन पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर उन्हें व मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी है। विधायक राकेश कालिया की शिकायत पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक राकेश कालिया ने अम्ब पुलिस थाना में दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर उन्हें धमकी भरी काॅल आई थी ।

कालिया को कॉल करने वाले शख्स ने खुद को सिख फाॅर जस्टिस संस्था का प्रमुख बताया और कहा कि तूने या तेरे मुख्यमंत्री ने हमारे खालिस्तान के इलाके देहरा के डोगरा मैदान में 15 अगस्त को तिरंगा फहराया तो वहां पर सभी भारतीयों को बम से उड़ा देंगे। यह हमारा तुम भारतीयों और तुम्हारे देश के विरुद्ध युद्ध का आगाज है। तुम और तुम्हारा मुख्यमंत्री इस बात को समझ ले। इससे पहले भी कई धमकी भरे फोन कई नेताओं को आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *