Section 118 Amendment Bill sent to Select Committee
धारा-118 संशोधन: विधेयक प्रवर समिति को भेजा गया
तपोवन, धर्मशाला ( DHARAMSHALA) में विधानसभा के विंटर सेशन के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश अभिधृति एवं भूमि सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 में संशोधन हेतु अध्यादेश पेश किया गया। बहस के बीच भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने इसे प्रवर समिति को भेजने की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंजूरी दी।
स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विधेयक को प्रवर समिति के सुपुर्द कर दिया और राजस्व मंत्री को समिति गठन की अधिसूचना जल्द जारी करने के निर्देश दिए। अब यह विधेयक बजट सत्र में पुनः पेश होगा।
2. सदन में तीखी नोकझोंक, विशेषाधिकार हनन नोटिसों की बौछार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बीच फिर टकराव देखने को मिला।
बीते दिन नेगी ने नेता प्रतिपक्ष पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था, तो आज BJP के तीन विधायक — विपिन सिंह परमार, राकेश जम्वाल और त्रिलोक जम्वाल — ने नेगी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस थमा दिया।
असंसदीय भाषा के आरोपों को लेकर सदन इतना गरमा गया कि स्पीकर को 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। स्पीकर पठानिया ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
3. हिमकेयर योजना में घोटाले का आरोप: CM का बड़ा बयान
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि हिमकेयर योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं और इसकी जांच होगी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत हुए खर्च का ऑडिट कैग भी कर रहा है।
सीएम का आरोप—
-
निजी अस्पतालों और मेडिकल शॉप्स को अनुचित लाभ दिया गया,
-
गरीबों के इलाज की मूल भावना से खिलवाड़ हुआ,
-
मेडिकल कॉलेजों में अधिकारी बिना रोक-टोक 4 महीने में हिमकेयर कार्ड बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
4. ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ का संदेश: विशेष पोशाक में विधायक
विंटर सेशन के अंतिम दिन सत्तापक्ष और विपक्ष—दोनों ही—‘चिट्टा मुक्त हिमाचल, एक नया हिमाचल’ का संदेश देते हुए विशेष जर्सी पहनकर सदन पहुंचे।
प्रश्नकाल शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नए अध्यक्ष विनय कुमार ने सहयोग की अपील की।
5. चिट्टा विरोधी अभियान पर सियासत नहीं, एकजुटता दिखी
सदन की कार्यवाही के बाद पहली बार सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक संयुक्त रूप से बाहर आए।
सीएम, डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने एक साथ मीडिया को संबोधित किया और कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में सब एकजुट हों।
सरकार ने घोषणा की—
-
ड्रग्स की सूचना 112 नंबर पर दें,
-
सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे,
-
सही जानकारी देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा।
