IGMC और AIMSS के 4 डॉक्टर सस्पेंड: बिना अनुमति गैरहाजिर, प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

IGMC और AIMM के 4 डॉक्टर सस्पेंड: बिना अनुमति गैरहाजिर, प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

Four doctors from IGMC and AIMSS suspended for absence without permission, private practice

हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के दो प्रमुख मेडिकल इंस्टीट्यूट— IGMC शिमला और सुपर स्पेशियलिटी चमियाणा (AIMSS) — में तैनात 4 असिस्टेंट प्रोफेसरों को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी किए।

किन डॉक्टरों पर गिरी गाज?

सस्पेंड किए गए डॉक्टरों में शामिल हैं—

  • डॉ. विकास कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, CTVS विभाग (AIMM), डॉ. कुनाल महाजन, असिस्टेंट प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी (AIMM), डॉ. तुषार पाटियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्लास्टिक सर्जरी (AIMM), डॉ. नवीन कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, बाल रोग विभाग (IGMC)

प्राइवेट प्रैक्टिस और लंबे समय से ड्यूटी से नदारद होने के आरोप

विभाग के अनुसार, ये सभी डॉक्टर लम्बे समय से बिना अनुमति ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे और कथित तौर पर निजी प्रैक्टिस में लगे हुए थे। नोटिस जारी होने के बावजूद संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

डॉ. विकास कुमार: 3 साल से अनुपस्थित, एम्स बिलासपुर में ज्वाइन किया पद

31 जुलाई 2022 से अनुपस्थित चल रहे डॉ. विकास कुमार ने बिना सरकारी अनुमति के एम्स बिलासपुर में एसोसिएट प्रोफेसर का पद ज्वाइन कर लिया था। 3 वर्ष से अधिक की अनुपस्थिति और नोटिस का जवाब न मिलने पर उनकी सेवाएं CCS (CCA) नियम-19 के तहत समाप्त कर दी गईं।

डॉ. कुनाल महाजन: 4 साल से गायब, नोटिस का कोई जवाब नहीं

1 अक्टूबर 2021 से ड्यूटी पर नहीं आने वाले डॉ. कुनाल महाजन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। 4 वर्षों से अधिक की अनुपस्थिति और विभागीय नोटिसों को नजरअंदाज करने पर उनकी सेवाएं समाप्त घोषित कर दी गईं। सरकार ने स्पष्ट किया कि वे पुनर्नियुक्ति का दावा नहीं कर सकेंगे।

डॉ. तुषार पाटियाल: एक साल से ड्यूटी पर गैरहाजिर

प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. तुषार पाटियाल 31 अक्टूबर 2024 से नदारद थे। लगातार गैरहाजिरी और कोई जवाब न मिलने के चलते विभाग ने उनकी सेवाएं भी समाप्त कर दीं।

डॉ. नवीन कुमार: बिना NOC एम्स बठिंडा में ज्वाइन किया पद

IGMC के बाल रोग विभाग के डॉ. नवीन कुमार 2 अगस्त 2022 से बिना अनुमति ड्यूटी से गायब थे। जांच में पता चला कि उन्होंने एम्स बठिंडा में एसोसिएट प्रोफेसर का पद बिना NOC और बिना रिलीविंग ऑर्डर के ज्वाइन किया। इसे विभाग ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं।

डॉक्टरों की सस्पेंशन के ऑर्डर..

     

कुल मिलाकर, यह मामला हिमाचल के स्वास्थ्य ढांचे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *