हिमाचल में कोटी तक रेल सफर शुरू, जल्द ही होगा शिमला तक बहाल

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की रफ़्तार धीमी पड़ गयी है। जिससे प्रदेश में जन जीवन पटरी पर लौटने लगा है। इसी कड़ी में विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक ठीक करने की कोशिशे की जा रही है। पहले चरण में कालका से कोटी के बीच ट्रैक क्लीयर हुआ है। जिसके बाद सोमवार को कालका से कोटी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। वहीँ मंगलवार से कालका-शिमला रेलवे ट्रैक कोटी तक फिर से डेढ़ माह बाद नैरोगेज लाइन पर टॉय ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। लेकिन रेलवे बोर्ड ने अभी सिर्फ दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इससे लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के बाद कालका- शिमला ट्रैक पर जगह जगह भू*स्खलन हुआ था। कई डंगे धंस गए थे। वहीँ ट्रैक पर मलबा आने से ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बिल्कुल बंद हो गया था। लेकिन टीमें लोगों को राहत पहुँचाने की कोशिश लगातार कर रही है। इसी बीच इस रेलवे ट्रैक को अभी कोटी स्टेशन तक ही साफ़ किया गया है। जिन ट्रेनों के पहिये डेढ़ माह से बंद पड़े थे वह अब वापिस से ट्रैक पर आ गयी है। हालाँकि अभी सिर्फ दो ट्रेनें ही ट्रैक पर दौड़ेगी। लेकिन जैसे जैसे ट्रैक पूरा क्लीयर होगा, तो कालका शिमला ट्रैक पर सभी ट्रेनों का संचालन शुरू किया जायेगा।

यह ट्रेन कालका से सुबह 7:00 बजे और 07:55 पर कोटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन 8:20 बजे कोटी से चलेगी और 9:15 बजे कालका पहुंचेगी। वहीं दूसरी ट्रेन दोपहर 03:00 बजे कालका से कोटी के लिए चलेगी। जबकि शाम 04:20 बजे कोटी से कालका की ओर रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *