क्या एशिया कप में दिख रही टीम इंडिया जीतेगी विश्व कप ?

भारत में क्रिकेट का क्रेज़ काफी ज्यादा है। लोगो द्वारा क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है। वहीँ क्रिकेट के अलग अलग प्रारूप भी है। जैसे एशिया कप, वर्ल्ड कप, घरेलू क्रिकेट और IPL . सब प्रारूपों का अपना महत्त्व है। आजकल एशिया कप चला हुआ है। तो लाजमी है कि आपके मन में यह सवाल को आता ही होगा कि आखिर एशिया कप क्या है ? तो आज हम इस आर्टिकल में आपको क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय एशिया कप टूर्नामेंट के बारे में बताने जा रहे है। आपको बताएंगे कि एशिया कप की शुरुआत कब हुई ? कौन सी टीम कितनी बार विजेता रही ? और क्या एशिया कप का पूरा इतिहास है।

एशिया कप का इतिहास

एशिया कप क्रिकेट जगत में बहुत ही लोकप्रिय टूर्नामेंट है। एशिया कप में केवल Asian Countries ही भाग लेती है।अगर एशिया कप टूर्नामेंट के शुरुआत की बात करे, तो इसकी शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी। दरअसल वर्ष 1983 में एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी ACC की स्थापना की गयी। जिसके बाद पहला एशिया कप 1984 में संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। इस टूर्नामेंट में तीन टीमों भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने भाग लिया था। वहीँ टीम इंडिया पहले एशिया कप में चैंपियन बनी और श्रीलंका रनरअप रही थी।

1984 से 2022 तक एशिया कप चैंपियन की लिस्ट

1984 – भारत

1986 – श्रीलंका

1988 – भारत

1991 – भारत

1995 – भारत

1997 – श्रीलंका

2000 – पाकिस्तान

2004 – श्रीलंका

2008 – श्रीलंका

2010 – भारत

2012 – पाकिस्तान

2014 – श्रीलंका

2016 – भारत

2018 – भारत

Also Read: Live Score

2022 – श्रीलंका

एशिया कप का प्रारूप

एशिया कप एक पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है। जो एशियाई देशों के बीच एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप (50 ओवर) और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूप (20 ओवर) में खेला जाता है। इण्डिया एशिया कप टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम है। भारत अब तक इस टूर्नामेंट का कुल 7 बार Winner रह चूका है। तो 6 बार इस टूर्नामेंट को जीतकर श्रीलंका दूसरे पायदान है और पाकिस्तान अभी तक इस टूर्नामेंट को दो बार जितने में सफल हो पायी है। एशिया कप हर दो साल में आयोजित किया जाता है। अब तक एशिया कप के 15 संस्करण खेले जा चुके हैं। एशिया कप 2023 जो कि अभी खेला जा रहा है इस टूर्नामेंट का 16वां संस्करण हैं। वर्तमान समय में इसका Headquarter कोलंबो, श्रीलंका में स्थित है।

पहला एशिया कप कब खेला गया था ?

पहला एशिया कप 1984 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में आयोजित किया गया था। जहां 1995 तक परिषद के कार्यालय स्थित थे। भारत ने 1986 के टूर्नामेंट का बहिष्कार किया। भारत के साथ तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण पाकिस्तान ने 1990-91 के टूर्नामेंट का बहिष्कार किया और 1993 का टूर्नामेंट भी इसी कारण से रद्द कर दिया गया। एसीसी ने घोषणा की कि यह टूर्नामेंट 2009 से द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाएगा।

2015 में एशियाई क्रिकेट परिषद का आकार छोटा करने के बाद, ICC द्वारा यह घोषणा की गई थी कि 2016 से एशिया कप प्रतियोगिताएं आगामी विश्व प्रतियोगिताओं के प्रारूप के आधार पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप के बीच रोटेशन के आधार पर खेली जाएंगी। परिणामस्वरूप, 2016 का आयोजन टी20आई प्रारूप में खेला जाने वाला पहला आयोजन था और 2016 आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 से पहले एक तैयारी टूर्नामेंट के रूप में कार्य किया ।

2023 एशिया कप

एशिया कप 2023 30 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित हो रहा है। यह टूर्नामेंट 50 ओवर का एकदिवसीय टूर्नामेंट है , इसमें सभी मैच अंतरराष्ट्रीय मानक स्थानों पर खेले जाएंगे। इस एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में और बाकी नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले
2 सितंबर: पाकिस्तान बनाम भारत, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले
3 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
4 सितंबर: भारत बनाम नेपाल, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले
5 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

सुपर फोर
6 सितंबर: ग्रुप ए से पहले स्थान पर रहने वाली टीम बनाम ग्रुप बी से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
9 सितंबर: ग्रुप बी से पहले स्थान पर रहने वाली टीम बनाम ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले
10 सितंबर: मैच 1 का विजेता बनाम मैच 2 का विजेता, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

अंतिम
17 सितंबर: सुपर फ़ोर का विजेता बनाम सुपर फ़ोर का उपविजेता, गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर

इस एशिया कप में नेपाल जो की एक नयी टीम है वह भी शामिल है। अगर 04 अक्टूबर 2023 कप खले गए इंडिया और नेपाल के मैच की बात करें, तो भारत को इस मैच में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। नेपाल के तेज़ गेंदबाजों के सामने भारत के प्लेयर ने घुटने तक दिए। हालाँकि मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। लेकिन इस मैच के दौरान इंडिया की टीम को स्ट्रगल करते हुए साफ़ देखा जा सकता था। वहीँ भारत की फील्डिंग का खराब प्रदर्शन भी देखा गया। जब एक के बाद एक कैच प्लेयर छोटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *