झड़प: शिमला में सरकारी-प्राइवेट बस ऑपरेटरों में झड़प

शिमला में सरकारी-प्राइवेट बस ऑपरेटरों में झड़प, कार्ट रोड पर लगा लंबा जाम

शिमला के संजौ​​​​​ली-लक्कड़ बाजार सड़क पर प्राइवेट बस और हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के ड्राइवर-कंडक्टर आपस में झड़प हुई। इससे लगभग आधे घंटे तक सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। बता देइ कि इससे पहले ढली में भी प्राइवेट और सरकारी बस के ड्राइवर-कंडक्टर आपस में भि*ड़े।

इनकी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होता हुआ नज़र आ रहा है। इनकी आपसी लड़ाई को लेकर लोग अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, क्योंकि इनकी वजह से आय दिन हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिमला में प्राइवेट और परिवहन निगम के ड्राइवर-कंडक्टर में बहस व ल*ड़ाई आम बात हो गई है।

शिमला के संजौली-लक्कड़ बाजार सड़क पर प्राइवेट और सरकारी बस चालकों के आपस में उलझने के बाद लोग पैदल ही अपने गंतव्य को निकले लोग. शिमला के अलग-अलग क्षेत्रों में सरकारी और प्राइवेट बस ऑपरेटर अकसर लड़ते देखे जा सकते हैं। इनकी लड़ाई बसों की टाइमिंग और ज्यादा सवारियां उठाने को लेकर होती है। इनकी ये आपसी झड़प के कारण शिमलावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर देते हैं

हैरानी इस बात की होती है कि इन लोगों को कानून का भी डर नहीं है। ये लोग कई बार बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर के पूरे ट्रैफिक को रोक देते हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में भी देखा जा सकता है कि प्राइवेट बस चालक ने बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर ट्रैफिक को पूरी तरह बंद कर दिया।

इससे खासकर महिलाओं, स्कूली बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। शिमला में पहले ही सड़कें संकरी है। इनमें यदि चंद मिनटों के लिए ट्रैफिक जाम लग जाए तो इसे खुलने में घंटों लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *