तोशाखाना केस में इमरान खान को तीन साल की सजा

imran khan

तोशाखाना केस में इमरान खान को जिला-सत्र न्यायालय ने दोषी करार दिया है। जिससे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
दरअसल तोशाखाना केस में इमरान खान को तीन साल की सजा सुनाई गई है और उन्हें लाहौर से गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

आपको बताते है कि आखिर क्या है तोशाखाना मामला?
दरअसल, पाकिस्तान के कानून के अनुसार किसी अन्य देश से प्राप्त उपहार को डिपॉजिटरी यानी तोशाखाना में रखना होता है और अगर उस देश का मुखिया उन उपहारों को अपने पास रखना चाहता है तो उसके लिए उसे इसके मूल्य के बराबर राशि का भुगतान करना होता है। यह एक नीलामी की प्रक्रिया के जरिए तय किया जाता है। ये उपहार या तो तोशाखाना में जमा रहते हैं या नीलाम किए जा सकते हैं और इसके माध्यम से अर्जित धन को राष्ट्रीय खजाने में जमा किया जाता है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान पर प्रधानमंत्री रहते हुए स्टेट डिपॉजिटरी यानी तोशाखाना से रियायती मूल्य पर प्राप्त एक महंगी ग्राफ कलाई घड़ी सहित अन्य उपहार खरीदने और लाभ के लिए उन्हें बेचने का आरोप है। जानकारी के अनुसार इमरान खान को अपनी आधिकारिक यात्राओं के दौरान करीब 14 करोड़ रुपये के उपहार मिले थे। इन महंगे उपहारों को तोशाखाना में जमा किया गया था। बाद में इमरान खान ने इन्हें तोशाखाना से सस्ते दाम पर खरीद लिया और फिर महंगे दाम पर बाजार में बेच दिया। और बिक्री का विवरण साझा न करने के कारण उन्हें पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया के लिए उन्होंने सरकारी कानून में बदलाव भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *