Municipal commissioner can announce the decision today in Sanjauli mosque dispute
हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में चल रहे मस्जिद विवाद को लेकर आज फैसला आ सकता है। शिमला के नगर निगम आयुक्त आज ये फैसला सुना सकते है। बता दें की मस्जिद मामलें को लेकर वक्फ बोर्ड अवैध हिस्से को सील करने की सिफारिश कर चूका है। अब देखना यह होगा की नगर निगम आयुक्त आज अगर फैसला सुनाते है तो वो क्या होगा।
संजौली में बीते 11 सितंबर को हिंदू संगठनों के उग्र प्रदर्शन के अगले ही दिन मस्जिद कमेटी MC आयुक्त से मिलने आई थी। कमेटी ने कहा था की जब तक कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता, तब तक अवैध हिस्से को सील किया जाए। मस्जिद कमेटी ने कहा था की कोर्ट यदि मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने को आदेश देगा तो भी वह इसे तोड़ने के लिए तैयार है ।
ऐसे शुरू हुआ विवाद —
यह विवाद 31 अगस्त से शुरू हुआ, जब मैहली में 2 गुटों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद यह मामला बढ़ता गया और हिन्दू संगठनों ने शिमला में इसके लिए 1, 5 और 11 सितंबर कोप्रदर्शन कर अवैध मस्जिद को गिराने की मांग की। वहीँ 11 सितंबर के प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त झड़प भी देखने को मिली थी।
