परवाणू-सोलन फोरलेन चक्कीमोड़ के पास आज रात 2 घंटे आवाजाही के लिए रहेगा बंद

परवाणू-सोलन फोरलेन

परवाणू-सोलन फोरलेन चक्कीमोड़ के पास आज रात सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। दरअसल सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसके चलते इस फोरलेन को 2 घंटे के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार स्लाइडिंग जोन में रखरखाव कार्य के चलते चक्कीमोड़ पर सोमवार रात 11:00 से 1:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए फोरलेन पूरी तरह से बंद रहेगा। ऐसे में लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

बता दें चक्की मोड़ पर फोरलेन पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते उसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। लेकिन वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण मुरम्मत कार्य में दिक्क्त पेश आ रही है। जिसके चलते चक्कीमोड़ पर सड़क को 2 घंटे के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *