हिमाचल प्रदेश में स्कूल बसों में अब व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस यानी VLTD लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना VLTD के अब स्कूल बसों की पासिंग नहीं होगी। वहीँ परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और मोटर व्हीकल निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
VLTD लगने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इसके लगने के बाद अभिभावक भी स्कूल बसों की लोकेशन देख सकेंगे। बता दें कि परिवहन मंत्रालय की ओर से भी इसको लेकर आदेश जारी हुए हैं। स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए VLTD लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल बसों में VLTD लगने के बाद परिवहन विभाग के पास पूरी जानकारी होगी कि बस कब और कहां गई। इसके जरिये आपात स्थिति में बच्चों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी।
